दसवीं कक्षा के लिए 2026 से दो बार होगी परीक्षाएं
दसवीं कक्षा के लिए 2026 से दो परीक्षाओं की योजना https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/SCHEME_BOARD_EXAMS_POLICY_25022025.pdf केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 2026 से नई परीक्षा योजना प्रस्तावित की है। शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और विद्यार्थियों को अधिक लचीलापन देने के उद्देश्य से, कक्षा 10वीं के लिए 2026 से दो परीक्षाओं की योजना प्रस्तावित की गई है। इस योजना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ वर्ष में दो बार आयोजित की जाएँगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ वर्तमान की तरह एक बार ही होंगी। कक्षा 10वीं – 2026 परीक्षा योजना 1. परीक्षा संरचना: वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार अवसर मिल सके। छात्र दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं और बेहतर अंकों वाली परीक्षा का परिणाम अंतिम माना जाएगा। यह प्रणाली बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए एक और अवसर देने हेतु बनाई गई है। 2. परीक्षा स्वरूप: प्रश्नपत्र का स्तर विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता और व्याव...