हार मान जाओगे तो जीतोगे कैसे?

हार मान जाओगे तो 
जीतोगे कैसे?
किताब अपनी किस्मत की 
लिखोगे कैसे?
प्रयास करने पर ही तो 
द्वार सफलता का खुलता है 
किस्मत वालों का नहीं 
मेहनत करने वालों का
भाग्य बदलता है
प्रयास अगर 
विफल हो भी जाये तो, 
संयम रखना होता है 
राह के कांटो को कुचल
आगे चलना होता है 
हार अंतिम 
परिणाम नहीं 
स्वीकार करों
उठो और अंतिम 
सांस तक प्रयास करों 

भूपेंद्र रावत 

 

Comments

  1. Shubham Kumar PrajapatiFebruary 13, 2025 at 6:33 AM

    Good 💯💯👍

    ReplyDelete
  2. जीवन में हार मानना और प्रयास नहीं करना ही सफलता की राह मे बाधा है

    ReplyDelete

Post a Comment

Most Popular

Class 7 Chapter – 2 : India and Her Neighbours

कक्षा 10 पास करने के बाद कॉमर्स स्ट्रीम, छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प

PRE BOARD-II 2025-26 QUESTION PAPER LINK CLASSES X AND XII

Class - 9 Social Science Part - 2 Goyal Prakashan