Posts

Showing posts with the label Parenting

Parenting Is Like Growing a Tree: Why Love, Discipline & Patience Matter Most

Image
🌱 Planting a Seed Is Easy, Raising a Tree Is the Real Responsibility Anyone can plant a seed, but not every seed grows into a strong, healthy tree. A tree needs much more than soil. It needs water, sunlight, protection, nourishment, and above all, patient care every single day. Parenting is no different. Bringing a child into this world is only the first step. The real journey begins afterward. Every word parents speak, every value they teach, every habit they encourage, and every moment they spend with their children becomes a part of their future. A child who receives love, discipline, guidance, and encouragement grows with confidence and character—just as a well-cared-for tree grows deep roots and bears sweet fruit. But when care is replaced with neglect, children may still grow physically, yet they can lose direction, purpose, and values. Like a tree that grows without support, they may survive, but they may never reach their true potential. Children are not born with good or bad ...

Are Teachers Alone Responsible for a Child's Behaviour?

Image
Are Teachers Alone Responsible for a Child's Behaviour? In today's society, whenever a student displays inappropriate behaviour, the first question often asked is,"What are the teachers or the school doing?" While teachers certainly have an important role in shaping a child's character, it is unfair to place the entire responsibility for a student's behaviour on them. Before a child enters a classroom, they have already spent several years learning from their family, relatives, neighbours, friends, social media, and the society around them. These early experiences shape their habits, values, attitudes, and behaviour long before they become students. A child becomes a student only after enrolling in school, but their personality begins developing much earlier. Teachers guide students, educate them, and help them understand the difference between right and wrong. They encourage discipline, respect, kindness, honesty, and responsibility. However, a teacher's ...

आज के समय का सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य: पेरेंटिंग

Image
 आज के समय का सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य: पेरेंटिंग यदि आज के वर्तमान समय में कोई मुझसे पूछे कि सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य (Challenging Task) क्या है, तो मेरा सीधा और स्पष्ट उत्तर होगा—पेरेंटिंग (Parenting)। कई लोगों को यह लग सकता है कि बच्चे पैदा करना और उनका पालन-पोषण करना कोई बड़ी बात नहीं है। वास्तव में, बच्चों का लालन-पालन करना असंभव कार्य नहीं है, लेकिन उन्हें सही दिशा में विकसित करना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण अवश्य है। मैंने यहाँ "कठिन" शब्द का प्रयोग नहीं किया, क्योंकि मेरा मानना है कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता; हाँ, वह कुछ समय के लिए मुश्किल अवश्य हो सकता है। उचित प्रयास, धैर्य और निरंतरता से किसी भी चुनौती को सरल बनाया जा सकता है। मैं पेरेंटिंग को चुनौतीपूर्ण इसलिए मानता हूँ क्योंकि आज के समय में कई अभिभावक अपने बच्चों से उन गुणों और व्यवहारों की अपेक्षा रखते हैं, जिन्हें अपनाने में वे स्वयं पूरी तरह सक्षम नहीं होते। उदाहरण के लिए, अधिकांश माता-पिता की शिकायतें कुछ इस प्रकार होती हैं— हमारा बच्चा दिनभर मोबाइल देखता रहता है। वह ठीक से खाना नहीं खाता। वह बड़ों की बात नहीं ...

माता-पिता, गुरु और देवता: दोहरी मानसिकता का सच

 माता-पिता, गुरु और देवता: दोहरी मानसिकता का सच माता, पिता, गुरु और देवता—ये चारों शब्द हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को गुरु और देवता से भी ऊपर प्रथम स्थान दिया गया है। इसका कारण स्पष्ट है—जीवन में सही और गलत का पहला ज्ञान हमें माता-पिता से ही मिलता है। बच्चे का पहला विद्यालय उसका घर होता है और माता-पिता उसके प्रथम गुरु। घर-परिवार ही वह स्थान है जहाँ एक बालक के नैतिक संस्कारों की नींव रखी जाती है और उसे समाज का एक उपयोगी नागरिक बनने की दिशा दी जाती है। इसके बाद जीवन में गुरु का स्थान आता है, जो उस नींव पर ज्ञान, अनुशासन और विवेक का निर्माण करता है। अर्थात बालक के व्यक्तित्व निर्माण में माता-पिता और गुरु दोनों की संयुक्त भूमिका होती है। वर्तमान समय की विडंबना आज के समय में एक अजीब विरोधाभास देखने को मिलता है। एक ओर माता-पिता यह दावा करते हैं कि वे अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यही माता-पिता यह कहते हुए भी नहीं हिचकिचाते कि आज का युवा बिगड़ रहा है या गलत रास्ते पर जा रहा है। यह स्थिति माता-पिता की दोहरी मानसिकता को उजा...

परीक्षा तनाव : कारण, पहचान और समाधान

परीक्षा तनाव : कारण, पहचान और समाधान छात्रों में परीक्षा के दौरान तनाव होना स्वाभाविक है। यह तनाव इस बात का संकेत भी है कि छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर है। लेकिन यह बिल्कुल भी सत्य नहीं है कि इस तनाव से निपटा नहीं जा सकता। यदि छात्र पूरी तैयारी, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो वह इस तनाव को सरलता से नियंत्रित कर सकता है। परंतु कई बार यह तनाव इतना अधिक बढ़ जाता है कि अर्थ का अनर्थ हो जाता है और वहीं से उन सपनों के टूटने की शुरुआत हो जाती है, जिन्हें छात्र और उनके अभिभावक वर्षों से संजोते आए होते हैं। आज के वर्तमान युग में तनाव की बात तो सभी करते हैं, लेकिन इसके वास्तविक कारणों और समाधान पर खुलकर चर्चा बहुत कम होती है। विशेष रूप से वे अभिभावक, जो अपने बच्चों की रुचि, क्षमता और मानसिक स्थिति को समझे बिना समाज के दबाव में उन्हें शिक्षा और प्रतियोगिता की फैक्ट्रियों में एक मशीन की तरह झोंक देते हैं। ऐसे अभिभावकों को बच्चों से एक प्रॉडक्ट की तरह सबसे अधिक अंकों की अपेक्षा होती है। अभिभावकों के अधूरे सपनों का बोझ ढोते-ढोते बच्चे घुटन और तनाव में जीने को मजबूर हो जाते है...

अच्छी आदतें निर्माण में अभिभावकों की भूमिका

 अच्छी आदतें निर्माण में अभिभावकों की भूमिका — बच्चे वही बनते हैं जो वे अपने घर में देखते हैं अभिभावक हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे गुणों वाले, सभ्य, जिम्मेदार और समाज के योग्य नागरिक बनें। वे यह भी उम्मीद करते हैं कि बच्चे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सकें और स्वयं को सुरक्षित रख सकें। लेकिन यह सोचने वाली बात है कि क्या यह सब बिना अभिभावकों के सहयोग और मार्गदर्शन के संभव है? इसका उत्तर स्पष्ट रूप से—नहीं है। बच्चा एक कोरा पन्ना होता है हर बच्चा जन्म के समय एक कोरे पन्ने की तरह होता है। उस पन्ने पर कैसी बातें लिखी जाएँगी, किस प्रकार की आदतें और व्यवहार उसमें विकसित किए जाएँगे—यह बहुत हद तक अभिभावकों पर निर्भर करता है। हालाँकि यह भी सच है कि बच्चे अपने आस-पास के वातावरण से बहुत कुछ सीखते हैं, लेकिन घर उनके मूल संस्कारों की पहली पाठशाला होता है। बच्चों को रोकना समाधान नहीं, समझाना आवश्यक है आज के समय में बच्चों को हर जगह जाने या हर चीज़ देखने से रोक पाना संभव नहीं है। परंतु सही समय पर सही बातों को समझाकर हम उन्हें उन आदतों से बचा सकते हैं जो उनके व्यवहार ...

मानसिक शोषण, आत्महत्या और हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी

 मानसिक शोषण, आत्महत्या और हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी हाल ही में दिल्ली मेट्रो में घटी उस दर्दनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया, जिसमें मात्र 14 वर्ष के एक बच्चे ने मेट्रो के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना न सिर्फ भयावह है, बल्कि कई गहरे प्रश्न भी छोड़ जाती है। किसी मासूम बच्चे को आख़िर ऐसा कौन-सा दुःख, दबाव या मानसिक बोझ ने घेर लिया होगा कि उसने जीवन जैसा अनमोल उपहार छोड़ने का फैसला कर लिया? मरने से पहले छोड़े गए पत्र में बच्चे ने अपने स्कूल, अध्यापक और प्रिंसिपल को ज़िम्मेदार ठहराया। उसने लिखा कि उसे पिछले कुछ महीनों से मानसिक शोषण का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन यहाँ एक गंभीर प्रश्न उठता है— क्या किसी बच्चे की गलत हरकतों को रोकना, उसे अनुशासन में रखना या समझाना मानसिक शोषण कहलाता है? या फिर इस मामले में वास्तव में बच्चा किसी गहरी तकलीफ़ से गुज़र रहा था, जिसे समय रहते समझा ही नहीं गया? कहां कमी रह गई? इस घटना की सबसे दुखद सच्चाई यह है कि न तो स्कूल, न शिक्षक, न अभिभावक और न ही समाज—कोई भी अपनी ज़िम्मेदारी से पूरी तरह बच नहीं सकता। 1. स्कूल और शिक्षकों की भूमिका यदि बच्चे ने...

आज के समय में बच्चों का बढ़ता संवेदनशील व्यवहार – कारण और समाधान

 आज के समय में बच्चों का बढ़ता संवेदनशील व्यवहार – कारण और समाधान आज के परिवेश में बच्चों का अत्यधिक संवेदनशील होना एक गंभीर और सोचने योग्य विषय बन गया है। छोटी-सी बात पर उनका गुस्सा हो जाना, गलत व्यवहार करना, गाली-गलौज करना या हिंसक प्रतिक्रिया देना — ये सब उस उम्र में हो रहा है, जो उनके खेलने-कूदने, सीखने और खुश रहने की उम्र है। लेकिन ऐसा क्या बदल गया है? बच्चे तो वही हैं, पर उनके व्यवहार में इतना बड़ा अंतर क्यों? पुराने समय का वातावरण – एक सीख कुछ वर्ष पहले का समय देखें, तो बच्चे अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताते थे। उनके जीवन में प्रतियोगिता कम थी सामाजिक संबंध गहरे थे परिवार में बातचीत अधिक होती थी माता-पिता और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत था बच्चों को प्यार, अनुशासन और सुरक्षा तीनों एक साथ मिलते थे। आज का बदलता युग – बदलते व्यवहार की जड़ समय ने तेजी से करवट बदली है। जीवनशैली बदली व्यस्तता बढ़ी तकनीक जीवन का केंद्र बन गई प्रतियोगिता का दबाव बढ़ गया परिवार में साथ बैठकर समय बिताना कम हो गया नतीजतन, बच्चों के लिए भावनाएँ संभालना, असफलता से निपटना और छोटी बातों को सहन...

अभिभावकों की अपेक्षाएँ और बदलता परिदृश्य

 अभिभावकों की अपेक्षाएँ और बदलता परिदृश्य आज के सामाजिक परिदृश्य में एक विरोधाभास स्पष्ट दिखाई देता है—अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों के प्रति नकारात्मक रवैया रखते हुए भी उनसे अत्यधिक अपेक्षाएँ पाल लेते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इन अपेक्षाओं की कोई सीमा नहीं होती। पढ़ाई हो, खेल-कूद हो, या फिर किसी भी प्रतियोगिता में भागीदारी—हर क्षेत्र में वे बच्चों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। लेकिन जब बच्चा किसी कारणवश अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता, अपने सहपाठियों से पीछे रह जाता है या पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं ला पाता, तो जिम्मेदारी लेने की बजाय अभिभावक दोष सीधे स्कूल और अध्यापकों के सिर मढ़ देते हैं। बच्चों की हर असफलता का ठीकरा शिक्षक के सिर पर फोड़ना आज बहुत आम हो गया है। अभिभावकों का अक्सर यही तर्क होता है— “हम फीस देते हैं, ट्यूशन भेजते हैं, इतना पैसा खर्च करते हैं, फिर भी बच्चा अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहा?” लेकिन इस तर्क में एक महत्वपूर्ण सच्चाई गुम हो जाती है— पैसा शिक्षा खरीद सकता है, पर संस्कार नहीं। साधन उपलब्ध करा सकता है, पर सीख नहीं। बच्चों के भीतर ...

"पीढ़ियों के बीच संवाद की ज़रूरत"

 "पीढ़ियों के बीच संवाद की ज़रूरत" आज के समय में अक्सर माता-पिता और शिक्षक यह शिकायत करते नज़र आते हैं कि “आजकल के बच्चे बड़ों की बात नहीं मानते।” घर में भी यही स्थिति होती है और स्कूल में भी। कभी कोई छात्र माता-पिता की बातों को अनसुना कर देता है, तो कभी शिक्षक की सलाह को हल्के में ले लेता है। ऐसे में बड़े अकसर यह तुलना करने लगते हैं — “हमारे ज़माने में तो हम बड़ों की आज्ञा का पालन करते थे, इतने बदतमीज़ नहीं थे।” पर क्या यह तुलना सचमुच उचित है? क्या हमने अपने युवावस्था के दिनों को भुला दिया है? युवावस्था – एक उफनता सागर हर इंसान अपने किशोर या युवा दिनों में एक अलग ही दुनिया में जीता है — जहाँ जोश होता है, सपने होते हैं, और खुद को समझने की चाह होती है। इस उम्र में बच्चा सिर्फ़ “ना” सुनना नहीं चाहता, वह यह जानना चाहता है कि “क्यों ना?”वह सवाल करता है, बहस करता है, और अपनी पहचान तलाशता है। यह लापरवाही नहीं, बल्कि एक स्वाभाविक मानसिक विकास की प्रक्रिया है। घर का वातावरण – पहली पाठशाला माता-पिता का रोल यहाँ सबसे अहम है। अगर बच्चा आपकी बात नहीं सुन रहा, तो शायद उसने सुना ही नहीं — ...

"बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं"

 "बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं" अक्सर हम सभी यह चाहते हैं कि हमारे बच्चे संस्कारी, जिम्मेदार और अच्छी आदतों वाले बनें। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में सफलता प्राप्त करे और समाज में सम्मान पाए। पर क्या हमने कभी ठहरकर यह सोचा है कि जिन अच्छी आदतों को हम अपने बच्चों में विकसित करना चाहते हैं, क्या हम स्वयं उन आदतों का पालन करते हैं? यह बात समझना बहुत आवश्यक है कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं, न कि जो उन्हें केवल सिखाया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई माता-पिता अपने बच्चे को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन खुद छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलते हैं — जैसे फोन पर कहना “बोल देना मैं घर पर नहीं हूँ” — तो बच्चा इसे एक स्वाभाविक व्यवहार मान लेता है। आजकल एक जीवंत उदाहरण आम देखने को मिलता है — कई माता-पिता अपने कार्य स्वयं नहीं करते, पर वही कार्य अपने छोटे बच्चों पर थोप देते हैं। प्रारंभ में बच्चा प्यार या डर के कारण वह काम कर देता है, पर जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वह यह महसूस करने लगता है कि उसके माता-पिता तो आराम से बैठकर फोन चला रहे हैं और उस पर काम का ...

अभिभावक की भूमिका और परवरिश का प्रभाव: महाभारत से लेकर आज के युग तक

अभिभावक की भूमिका और परवरिश का प्रभाव: महाभारत से लेकर आज के युग तक समय चाहे महाभारत का हो या आज का आधुनिक युग — बच्चों के निर्माण में अभिभावक की भूमिका सदैव सबसे महत्वपूर्ण रही है। बच्चे समाज की नींव हैं, और इस नींव की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि अभिभावक उन्हें किस दिशा में और किस सोच के साथ मार्गदर्शन देते हैं। आज के समय में जब तकनीक, प्रतिस्पर्धा और भौतिकता जीवन का केंद्र बन चुकी है, तब सबसे बड़ी चुनौती है — बच्चों को सही दिशा में ले जाना। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में सफलता प्राप्त करे, एक अच्छा इंसान बने और समाज में अपनी पहचान स्थापित करे। लेकिन केवल यह चाहना पर्याप्त नहीं। यह तभी संभव है जब अभिभावक अपने बच्चों का मार्गदर्शन समझदारी, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ करें। आज की परवरिश की सच्चाई अक्सर देखा जाता है कि कई अभिभावक यह मान लेते हैं कि अपने बच्चे की हर आवश्यकता पूरी कर देना — स्कूल और ट्यूशन की फीस देना, नई वस्तुएँ खरीदकर देना या उसकी हर इच्छा पर तुरंत प्रतिक्रिया देना — यही एक जिम्मेदार अभिभावक होने की निशानी है। लेकिन सच्चाई यह है कि सुविधाएँ उपलब्ध ...

शिकायत नहीं, समाधान है असली परवरिश

शिकायत नहीं, समाधान है असली परवरिश आज के दौर में लगभग हर घर की एक आम कहानी है – बच्चे ठीक से खाना नहीं खाते, पढ़ाई में ध्यान नहीं लगाते और घंटों मोबाइल-फोन या टीवी में व्यस्त रहते हैं। माता-पिता, अपने मन की बात कहने के लिए, कभी दोस्तों से, कभी रिश्तेदारों से और कभी पड़ोसियों से अपने बच्चों की कमियाँ गिनाते रहते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि ऐसा करने से बच्चे पर क्या असर पड़ता होगा? जब बच्चा बार-बार यह सुनता है कि उसके माता-पिता हर जगह उसकी शिकायत कर रहे हैं, तो उसके दिल और दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि वह केवल “गलत” ही है। धीरे-धीरे वह अपने माता-पिता के प्रति ही नकारात्मक दृष्टिकोण बनाने लगता है। यानी समस्या हल होने की बजाय और गहरी हो जाती है। असल में, शिकायत करना आसान है लेकिन समाधान खोजना ही सच्ची परवरिश की पहचान है। बच्चे छोटे होते हैं, गलतियाँ करना उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति है। अभिभावक का काम केवल कमी ढूँढना नहीं बल्कि उन कमियों को दूर करने के लिए सही रास्ता दिखाना है। समस्या: शिकायत का दुष्चक्र आत्मविश्वास की कमी – लगातार आलोचना सुनने से बच्चा अपने आप को अयोग्य मानने लगता ह...

क्रिएटिविटी, इंटेलिजेंस और छिपी हुई प्रतिभा: बच्चों की असली ताकत को पहचानें

 क्रिएटिविटी, इंटेलिजेंस और छिपी हुई प्रतिभा: बच्चों की असली ताकत को पहचानें  "हर बच्चा एक अनोखी किताब है, जिसमें कहानियाँ, सपने और अनदेखी संभावनाएँ छिपी होती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कोई उन्हें पढ़ पाता है और कोई नहीं…" हम अक्सर बच्चों को अंकों, रैंक और रिपोर्ट कार्ड से परखते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर बच्चे की सफलता का राज केवल पढ़ाई में तेज़ होना नहीं है। कुछ बच्चे समस्याओं को तुरंत हल करने में माहिर होते हैं — यह उनकी इंटेलिजेंस है। वहीं कुछ बच्चे नए, अनोखे और अलग विचार लेकर आते हैं — यह उनकी क्रिएटिविटी है। और इन दोनों के अलावा, हर बच्चे के भीतर एक छिपी हुई प्रतिभा भी होती है, जो समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन मिलने पर पूरी दुनिया में उसकी पहचान बन सकती है। 1. इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी – दोनों क्यों ज़रूरी हैं? इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन दोनों की अपनी अलग ताकत है। इंटेलिजेंस का मतलब है – तर्क, विश्लेषण और समस्या को सही तरीके से हल करने की क्षमता। यह नियमों और सिद्धांतों पर आधारित होती है। इंटेलिजेंट बच्चा किसी भी सवाल का सही और...

बच्चों में अच्छी आदतें और अनुशासन का निर्माण – सफलता की पहली सीढ़ी

 बच्चों में अच्छी आदतें और अनुशासन का निर्माण – सफलता की पहली सीढ़ी हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे, आत्मविश्वासी बने और जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचे। लेकिन केवल प्रतिभा या पढ़ाई ही सफलता की गारंटी नहीं होती—उसके लिए अच्छी आदतें और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। बिना अनुशासन के, बच्चे की ऊर्जा और क्षमता सही दिशा में नहीं जा पाती। अनुशासन वह पुल है जो सपनों को हकीकत से जोड़ता है। लेकिन सवाल यह है—माता-पिता अपने बच्चों में यह गुण कैसे विकसित करें? आइए इस लेख के माध्यम से आज इस विषय पर विस्तार से बात करें। 1. स्वयं उदाहरण बनें – "बच्चे सुनते कम, देखते ज्यादा हैं" :-  बच्चे सबसे पहले अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। यदि आप समय पर उठते हैं, काम में ईमानदारी दिखाते हैं, और लोगों से सम्मानपूर्वक बात करते हैं—तो बच्चा भी इन्हीं गुणों को अपनाएगा। यदि आप मोबाइल पर समय बर्बाद करते हैं, तो बच्चा भी ऐसा करेगा। उदाहरण:-  अगर आप रोज़ सुबह 6 बजे उठकर व्यायाम करते हैं, तो बच्चे को भी प्रेरणा मिलेगी। 2. दिनचर्या तय करना – जीवन में स्थिरता का आधार:-  एक सुव्यवस...

किशोरावस्था में छात्रों के व्यवहार में बदलाव: कारण, समस्याएँ, समाधान और अभिभावकों का कर्तव्य

 किशोरावस्था में छात्रों के व्यवहार में बदलाव: कारण, समस्याएँ, समाधान और अभिभावकों का कर्तव्य किशोरावस्था, जिसे टीन एज भी कहा जाता है, जीवन का वह दौर है जब बच्चा धीरे-धीरे वयस्कता की ओर बढ़ रहा होता है। यह उम्र लगभग 13 से 19 वर्ष के बीच मानी जाती है। इस समय शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर कई बड़े बदलाव आते हैं, जो उनके सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीकों को प्रभावित करते हैं।  किशोरावस्था के दौरान होने वाले ये परिवर्तन अक्सर किशोरों में तनाव और बेचैनी का कारण भी बन सकते हैं। वे अपने शरीर और भावनाओं में हो रहे बदलावों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, और अपने साथियों और परिवार के साथ संबंधों में भी बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। यह सबके जीवन मे यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन माता-पिता और शिक्षकों के लिए यह आवश्यक है कि वे किशोरों को समझें और इस दौरान उनका समर्थन करें.  1. बदलाव आने के प्रमुख कारण शारीरिक परिवर्तन:-  इस उम्र में हार्मोनल बदलाव तेज़ी से होते हैं। लड़कों में दाढ़ी-मूंछ, भारी आवाज़ और मांसपेशियों का विकास, वहीं लड़कियों में मासिक धर्म...

आज के युग में छात्रों के दिशाहीन होने के कारण एवं माता-पिता, समाज, विद्यालय और शिक्षक की भूमिका

Image
 आज के युग में छात्रों के दिशाहीन होने के कारण एवं माता-पिता, समाज, विद्यालय और शिक्षक की भूमिका छात्र ही देश का भविष्य है। लेकिन, वर्तमान पारिदृश्य  में तकनीकी विकास, सामाजिक परिवर्तन, प्रतियोगी माहौल और अनेक प्रकार के distractions (विकर्षणों) के कारण छात्र अपने लक्ष्य और मूल्यों से भटकते जा रहे हैं। जीवन की दौड़ में सफलता प्राप्त करने का दबाव, परिवार की अपेक्षाएँ, और सामाजिक तुलना के चलते कई विद्यार्थी मानसिक तनाव और दिशाहीनता का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को दिशाहीन होने से बचाने और उनके भविष्य को संवारने के लिए माता-पिता, समाज, विद्यालय और शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाती है। 1. माता-पिता की भूमिका: माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। उनका व्यवहार, सोच और दृष्टिकोण बच्चों की मानसिकता को आकार देता है। उन्हें बच्चों की क्षमताओं और रुचियों को समझना चाहिए। संवाद के ज़रिए बच्चों के मन की बात जाननी चाहिए। अनुशासन और स्वतंत्रता में संतुलन बनाकर बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए। 2. समाज की भूमिका: समाज का वातावरण भी बच्चों पर गहरा प्रभाव डालता है। ...

"सामाजिक-भावनात्मक विकास में स्कूल और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका"

सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (SEL) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें छात्र अपने भावनाओं को समझना, नियंत्रित करना, दूसरों के साथ सहानुभूति रखना, सकारात्मक संबंध बनाना और ज़िम्मेदारी से निर्णय लेना सीखते हैं। यह न केवल उनके शैक्षणिक विकास के लिए बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए भी बेहद आवश्यक है। आज इस लेख के माध्यम से हम समझेंगे कि सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (SEL) क्या है। और सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (SEL) के विकास मे स्कूल और माता-पिता कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।  सामाजिक-भावनात्मक अधिगम के महत्व: आत्म-चेतना (Self-awareness): छात्र अपनी भावनाओं, मूल्यों और आत्मविश्वास को पहचानना सीखते हैं। इससे उन्हें खुद को बेहतर समझने और सकारात्मक आत्म-छवि विकसित करने में मदद मिलती है। आत्म-नियंत्रण (Self-management): यह छात्रों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने, तनाव से निपटने और लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित रहने में मदद करता है। सामाजिक जागरूकता (Social awareness): छात्र दूसरों के दृष्टिकोण और भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना सीखते हैं। यह विविधता को स्वीकारने और सहानुभूति विकसित करने मे...

बच्चों के आक्रामक व्यवहार: कारण और समाधान

Image
परिवर्तन संसार का नियम है, कई बार यह परिवर्तन समाज को सही मार्ग की ओर अग्रसर करता है तो कई बार इसका दुष्प्रभाव समाज मे देखने को मिलता है। आज हम इस लेख के माध्यम से बच्चों के व्यवहार मे होने वाले   नकारात्मक परिवर्तन की बात करने जा रहे है। बच्चों में आक्रामक (Aggressive) या हिंसक (Violent) व्यवहार आजकल एक आम चिंता का विषय बन गया है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत विकास बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जैविक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारक शामिल हैं। बच्चों में आक्रामकता के मुख्य कारण: 1. पारिवारिक वातावरण ✅ परिवार में तनाव: माता-पिता के बीच झगड़े, तलाक, या घरेलू कलह का बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ✅ अत्यधिक अनुशासन या लापरवाही: बहुत ज्यादा सख्ती करने या बच्चे को पूरी तरह आज़ाद छोड़ देने से वे विद्रोही हो सकते हैं। ✅ माता-पिता का आक्रामक व्यवहार: यदि माता-पिता खुद गुस्सैल या हिंसक हैं, तो बच्चा भी उसी व्यवहार को सीख सकता है। 2. डिजिटल मीडिया और हिंसक कंटेंट ✅ वीडियो गेम और टीवी शो: हिंसक वीडियो गेम, कार्टून औ...

बच्चों की फोन देखने की आदत को कैसे छुड़वाएं

Image
आधुनिक युग की टेक्नोलॉजी ने जहां एक ओर हमारे जीवन को सुविधाजनक बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।  इस तरह के आधुनिक यंत्रों ने हमारे बच्चों को घर के अंदर क़ैद कर के रख दिया है। इन यंत्रों ने बच्चों से उनका बचपन उनसे छीन लिया है। जिसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।  इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ सुझाव दे रहे है, जो कि आपके बच्चों के फोन देखने कि लत छुड़वाने मे मददगार तो होंगे ही साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक विकास करने मे भी उपयोगी सिद्ध होंगे।  बच्चों की फोन देखने की आदत को छुड़वाने के लिए कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं: सीमाएं निर्धारित करें 1. फोन के उपयोग के लिए समय सीमा निर्धारित करें: बच्चों को फोन का उपयोग करने के लिए एक निश्चित समय      दें, जैसे कि शाम 6 बजे से 7 बजे तक। 2. फोन-मुक्त क्षेत्र बनाएं: घर में कुछ क्षेत्रों को फोन-मुक्त बनाएं, जैसे कि भोजन कक्ष या बेडरूम। वैकल्पिक गतिविधियाँ प्रदान करें 1. खेल और खिलौने: बच्चों को खेल और खिलौने प्रदान करें जो उन्हें फोन से दूर रखें। 2. पढ़ाई और शि...