“डायल करें और जानें — आपका फोन सुरक्षित है या नहीं?”
“डायल करें और जानें — आपका फोन सुरक्षित है या नहीं?” आज मोबाइल फोन का हैंग होना एक सामान्य तकनीकी समस्या लगती है, लेकिन कई बार यही समस्या साइबर ठगी, डेटा चोरी और फोन पर अनधिकृत नियंत्रण का संकेत भी हो सकती है। कई मामलों में फोन हमारे हाथ में होता है, लेकिन उसे नियंत्रित कोई और (अजनबी) कर रहा होता है—जो शारीरिक रूप से हमारे सामने नहीं होता, पर हमारे बैंक, सोशल मीडिया और निजी जानकारी तक पहुँच बना चुका होता है। ऐसी स्थिति में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि हम किसी साइबर स्कैम का शिकार तो नहीं हो रहे हैं। फोन से ही कैसे पहचानें संभावित साइबर ठगी? बहुत कम लोग जानते हैं कि मोबाइल फोन में मौजूद USSD कोड से हम यह जाँच सकते हैं कि कहीं हमारी कॉल, मैसेज या डेटा किसी और नंबर पर डायवर्ट तो नहीं हो रहा। 📲 महत्वपूर्ण सुरक्षा जाँच कोड 🔹 *#21# ➡ यह कोड बताता है कि आपकी कॉल SMS डेटा किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड तो नहीं हो रहे। यदि यहाँ कोई अज्ञात नंबर दिखाई दे, तो यह साइबर ठगी का संकेत हो सकता है। 🔹 ##002# ➡ फोन में चालू सभी प्रकार की कॉल-फॉरवर्डिंग तुरंत बंद कर देता है। ✔️ यह सबसे सुरक्षित और उपयो...