इमोशनल इंटेलिजेंस: हर जीवन क्षेत्र में एक अनिवार्य कुशलता
आज के बदलते युग में यदि कोई एक गुण है जो हमारे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को समान रूप से प्रभावित करता है, तो वह है — इमोशनल इंटेलिजेंस (भावनात्मक बुद्धिमत्ता)। कल हमने लेख के माध्यम से छात्रों के संदर्भ में इसके महत्व पर चर्चा की थी, लेकिन यह समझना बेहद आवश्यक है कि इमोशनल इंटेलिजेंस केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के व्यक्ति के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है। चाहे वह किसी बड़ी कंपनी का सीईओ हो, एक शिक्षक हो, एक चिकित्सक, एक सरकारी अधिकारी या फिर घर की व्यवस्थापक — एक गृहिणी — इमोशनल इंटेलिजेंस हर किसी की सफलता और संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल हमारे भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने में मदद करती है, बल्कि दूसरों की भावनाओं को पहचानने और उनके प्रति सहानुभूति दिखाने की क्षमता भी प्रदान करती है। प्रोफेशनल लाइफ में इमोशनल इंटेलिजेंस: आज की कॉरपोरेट दुनिया में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ इमोशनल इंटेलिजेंस को भी सफलता की कुंजी माना जाता है। नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, निर्णय लेने की दक्षता और संघर्ष समाधान जैसे कौशल इमोशनल इंटेलिजेंस से ही उपजते हैं। एक प्रबंधक या लीड...