बोर्ड परीक्षा मे बैठने जा रहे छात्रों के लिए दिशा निर्देश
फरवरी माह से लगभग सभी राज्य की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इस दौरान परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व छात्रों, खास तौर पर वह छात्र जो कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा मे बैठने जा रहे है और उनके अभिभावक के मन मे कई तरह के संदेह रहते है। उनके मन मे डर रहता है कि परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व या प्रवेश करते समय कौन से डोक्यूमेंट ले जाने जरूरी है। छात्रों के मन मे बैठे डर और संदेह को दूर करने के लिए बोर्ड द्वारा कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए है। आज हम इस लेख के माध्यम से बताएँगे कि छात्रों को परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व किस तरह कि सावधानी बरतनी चाहिए और प्रवेश करते समय कौन कौन से डोक्यूमेंट अपने साथ ले जाने आवश्यक है। बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड :- रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए - स्कूल यूनिफ़ोर्म प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए - लाइट कलर के हल्के कपड़े बोर्ड परीक्षा में जाने से पूर्व, परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करते समय छात्रों को निम्न चीजों को लाने की होगी अनुमति :- प्रवेश पत्र और स्कूल पहचान पत्र (रेग्यूलर छात्रों के लिए) एडमिट कार्ड और वैलिड आईड...