Posts

Showing posts with the label kahaani

अधूरी रातों का दर्द

Image
 अधूरी रातों का दर्द सुबह की हल्की-हल्की धूप पेड़ों की पत्तियों से छनकर पार्क की हरी घास पर गिर रही थी। पक्षियों की मधुर चहचहाहट वातावरण में एक अलग ही शांति घोल रही थी। रोज़ की तरह उस दिन भी एक बुजुर्ग दंपति अपनी सुबह की सैर के लिए पार्क पहुँचे थे। वर्षों से यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका था। दो-तीन चक्कर लगाने के बाद उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई, तो वे पास रखी एक बेंच पर बैठ गए। उम्र के इस पड़ाव पर अब शरीर जल्दी थक जाता था, लेकिन उनके पास एक-दूसरे का साथ था, जो हर थकान को हल्का कर देता था। अभी वे आपस में कुछ बातें कर ही रहे थे कि थोड़ी दूरी पर एक नौजवान दंपति आकर बैठ गया। उनके चेहरे पर गहरी चिंता साफ दिखाई दे रही थी। माथे पर खिंची हुई लकीरें और आँखों की बेचैनी किसी अनकहे दर्द की कहानी कह रही थीं। बुजुर्ग दंपति ने एक-दूसरे की ओर देखा। कुछ अनुभव उम्र के साथ बिना बोले ही समझ आने लगते हैं। कहते हैं, सिर के सफेद बाल केवल उम्र नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की कहानी भी कहते हैं। धीरे-धीरे उनकी बातें बुजुर्ग दंपति के कानों तक पहुँचने लगीं। "डॉक्टर ने कहा है कि इलाज लंबा चलेगा..." य...

“खोई हुई ज़मीन” — एक किसान की सीख

 “खोई हुई ज़मीन” — एक किसान की सीख एक छोटे से गाँव में सभी लोग खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे। खेत ही उनका संसार थे और मिट्टी ही उनका गर्व। ज़्यादातर किसान अपने काम से संतुष्ट थे, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्हें अपनी किस्मत पर हमेशा शिकवा रहता था। उनमें से एक किसान था—रामू। रामू अक्सर सोचता, “कैसी भाग्यशाली ज़िंदगी होती होगी उन लोगों की जिन्हें कोई काम नहीं करना पड़ता, जो बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, जिनके पास महल जैसे घर हैं!” वो हर दिन दूसरों की खुशहाली देखकर अपने जीवन से ऊब चुका था। गाँव के बुज़ुर्ग कहा करते थे, “दूसरों की थाली का खाना सबको स्वादिष्ट लगता है, पर जब वही खाना अपनी थाली में आता है तो उसमें भी कमी ढूँढ़ी जाती है।” रामू को ये बात कभी समझ नहीं आई। धीरे-धीरे उसके भीतर असंतोष और नकारात्मकता घर करने लगी। अब उसे खेती करना बोझ लगने लगा। उसे बस यही इंतज़ार था कि कोई उसकी ज़मीन खरीद ले ताकि वह इस "कठिन जीवन" से छुटकारा पा सके। और एक दिन उसकी किस्मत ने जैसे उसकी बात सुन ली—एक ज़मीन का खरीददार गाँव में आया। रामू ने बिना ज़्यादा सोचे-समझे अपनी पूरी ज़मीन बेच दी। बदले मे...

नाजीवाद और हिटलर का उदय, क्लास - 9

एक कक्षा में शिक्षक बच्चों को कहानी सुना रहे हैं। शिक्षक: बच्चों, आज मैं तुम्हें एक बहुत बड़ी घटना की कहानी सुनाने जा रहा हूँ—दूसरे विश्व युद्ध की। छात्रा अंजली: सर, क्या ये वही युद्ध है जिसमें हिटलर था? शिक्षक: बिल्कुल सही अंजली। लेकिन उससे पहले हमें पहले विश्व युद्ध के बारे में जानना होगा। 1914 से 1918 तक पहला बड़ा युद्ध हुआ था। उसमें जर्मनी हार गया। हारने के बाद वहाँ के लोग बहुत परेशान हो गए। छात्र रोहित: सर, क्यों परेशान हुए? शिक्षक: क्योंकि हार के बाद जर्मनी को एक समझौता करना पड़ा जिसे वर्साय की संधि कहते हैं। इस संधि में जर्मनी से बहुत पैसा माँगा गया और कई सख्त नियम थोपे गए। छात्रा नेहा: सर, क्या सब लोग चुपचाप मान गए? शिक्षक: नहीं नेहा, जर्मनी के लोग खुश नहीं थे। इसी बीच एक नया नेता आया—एडॉल्फ हिटलर। उसने कहा, "मैं जर्मनी को फिर से ताकतवर बनाऊँगा।" छात्र आदित्य: और लोग उसकी बात मान गए? शिक्षक: हाँ, बहुत से लोग मान गए। लेकिन हिटलर की सोच बहुत गलत थी। उसने कहा कि सिर्फ "शुद्ध जर्मन" ही देश में रहेंगे। उसने यहूदियों और अन्य समुदायों को सताना शुरू कर दिया। छात्रा ...

फ़्रांस की क्रांति की कहानी

 बहुत समय पहले की बात है। एक देश था फ़्रांस, जहाँ एक राजा रहते थे—राजा लुइस और उनकी रानी मैरी। राजा और उनका परिवार ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीते थे। वे शानदार महलों में रहते, सोने-चाँदी के बर्तन इस्तेमाल करते और स्वादिष्ट भोजन करते। लेकिन फ़्रांस का समाज तीन हिस्सों में बँटा हुआ था— पहला हिस्सा: पादरी (धार्मिक नेता), जिन्हें विशेष अधिकार थे और कर नहीं देना पड़ता था। दूसरा हिस्सा: जागीरदार और रईस लोग, जिनके पास बहुत सी जमीन और दौलत थी। तीसरा हिस्सा: आम लोग—किसान, मजदूर, व्यापारी और कारीगर। सबसे ज्यादा मेहनत यही आम लोग करते थे, लेकिन सबसे ज्यादा बोझ भी इन्हीं पर डाला जाता। उन्हें तरह-तरह के कर चुकाने पड़ते। उनकी ज़िंदगी मुश्किल और दुखों से भरी थी। इन्हीं आम लोगों में से एक किसान था पियरे। वह खेतों में दिन-रात मेहनत करता, लेकिन घर में खाने के लिए रोटी भी मुश्किल से मिलती। उसकी बेटी अक्सर पूछती— “पापा, हमारे पास रोटी क्यों नहीं है?” पियरे दुखी होकर कहता— “बेटी, राजा और अमीर लोग हमारा सारा अनाज और पैसा ले जाते हैं।” पियरे जैसे हज़ारों लोग परेशान थे, लेकिन डर के कारण कोई आवाज नहीं उठाता था। जो ...

कहानी:- दाग़ और गलती

 दाग़ और गलती हमारी ज़िंदगी भी उन कपड़ों की तरह है जिनमें यदि एक छोटा-सा दाग़ लग जाए तो पूरा कपड़ा बेकार सा लगने लगता है। ठीक इसी तरह जीवन में की गई छोटी-सी गलती भी कभी-कभी हमारे पूरे जीवन पर भारी पड़ जाती है। एक दिन कक्षा में मैडम बच्चों को समझा रही थीं— "बच्चों! हमें जीवन के हर कदम पर सोच-समझकर चलना चाहिए। बचपन में शरारतें करना स्वाभाविक है, लेकिन कभी-कभी अनजाने में की गई शरारतें हमें उम्रभर का पछतावा दे सकती हैं।" लेकिन बच्चे तो बच्चे थे। उनकी नटखट बातें और खेलकूद में डूबा मन इन बातों को हल्के में ले रहा था। कुछ ही दिनों बाद स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। सभी बच्चे उत्साह से भरे हुए थे और सुंदर-सुंदर नए कपड़े पहनकर आए थे। कार्यक्रम शुरू हुआ, सब बहुत आनंद ले रहे थे। तभी कुछ बच्चों के कपड़ों पर दाग़ लग गए। उनकी पोशाक बिगड़ गई और वह बहुत भद्दी लगने लगी। अब उनके पास न तो बदलने के लिए दूसरा कपड़ा था और न ही नया लाने का समय। मजबूर होकर वे बच्चे बीच कार्यक्रम से ही घर लौट गए। उनके दोस्तों ने मज़े किए, लेकिन वे उदासी और अफसोस में रह गए। अगले दिन जब सभी बच्चे स्कूल पहुँचे तो...

कहानी – जिम्मेदारी का महत्व

 कहानी – जिम्मेदारी का महत्व एक छोटा बच्चा था। वह बहुत होशियार और समझदार था। किसी को उससे कोई शिकायत नहीं थी। लंबे समय बाद उसके दादाजी गाँव से उनके घर आए। दादाजी को देखकर बच्चा बहुत खुश हुआ, क्योंकि अब उसके पास खेलने और बातें करने वाला साथी मिल गया था। अब उसके दिन बोरिंग नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह से बीतने लगे। लेकिन दादाजी ने कुछ ही दिनों में घर का माहौल ध्यान से देखा। उन्हें महसूस हुआ कि बच्चे की बातें उसके माता-पिता अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मम्मी-पापा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपने कर्तव्य से बचते रहते थे। यह देखकर दादाजी चुप रहे, पर मन में उन्होंने परिवार को एक सीख देने का निश्चय किया। एक दिन खाने की मेज़ पर सब बैठे थे। दादाजी ने पोते से कहा— “बेटा, कल कुछ गमले और पौधे ले आना। घर पर मेरा समय अच्छे से कट जाएगा और हमें भी एक अच्छा काम करने को मिलेगा।” अगले दिन पौधे आ गए। दादाजी ने प्रतियोगिता का सुझाव दिया। एक गमले की जिम्मेदारी दादाजी और पोते ने मिलकर ली, जबकि दूसरे गमले की जिम्मेदारी मम्मी-पापा को दी गई। दादाजी और पोता रोज़ पौधे को पानी देते, उसकी देखभाल करते। धीरे-धीरे...

लालच का अंजाम

लालच का अंजाम एक छोटे से गाँव में दो पुलिस वाले रहते थे। उनका स्वभाव लोगों की सेवा करने वाला नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को पूरा करने वाला था। दोनों इतने लालची थे कि उन्हें हर जगह सिर्फ पैसे ही दिखाई देते थे। तनख्वाह उनके लिए पर्याप्त नहीं थी। महीने भर की कमाई से उनका कभी पेट नहीं भरता था। धीरे-धीरे उनके घर के संदूक, अलमारी और कोने-कोने में पैसा भर गया, लेकिन उनकी नियत फिर भी खाली ही रही। एक दिन दोनों बैठकर नए तरीके सोचने लगे। पहला पुलिस वाला बोला – “कमाई पहले जैसी नहीं रही। ऐसा क्या करें कि जेब भी भरी रहे और किसी को शक भी न हो?” दूसरा पुलिस वाला मुस्कुराया और बोला – “क्यों न हम अपने जेल के कैदी को रात में चोरी करने भेज दें? वो चोरी करेगा, माल हमें देगा और सुबह वापस जेल में आकर बैठ जाएगा। किसी को शक भी नहीं होगा और हमारी जेब भी भरी रहेगी।” यह योजना दोनों को बहुत भा गई। उस रात से सिलसिला शुरू हो गया। चोर चोरी करता, ढेर सारा सामान और पैसे लेकर आता और पुलिस वाले बँटवारा कर लेते। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था। लेकिन गाँव की जनता परेशान हो गई। रोज़ नई-नई चोरियाँ होतीं, पर चोर कभी पकड़ा न जा...