Sunday, February 2, 2025

मान दे माँ, सम्मान दे माँ

मान दे माँ, सम्मान दे माँ 
सृष्टि को वरदान दे माँ
दर पर तेरे बैठे, हम सब
हे, वाणिश्वरी, 
जीवन को हमारे 
तान दे माँ
हे, आदिशक्ति, ज्ञान की देवी
ज्ञान का भंडार दे माँ
तिमीर फैला है चारों ओर
हे, बुद्धिदात्री
ज्ञान की ज्योति का उपहार दे माँ
मूर्ख को विद्वान बना दे 
हे, वरदायनी
समस्त जग को ऐसा वरदान दे माँ 
शिवानुजा, मुरारी वल्लभा, तुम कहलाती
चारों ओर तुम हो समाती
प्रज्वालित तुम ज्ञान का दीपक कर जाती
जग को तुम ही चलाती.


भूपेंद्र रावत 




1 comment:

बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन: अभिभावकों की भूमिका और सही मार्गदर्शन

 बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन: अभिभावकों की भूमिका और सही मार्गदर्शन जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य के व्यवहार में परिवर्तन होते रहते हैं। ...