सफलता.......प्रयासों का अंतिम परिणाम


सफलता चूमती है, 

उनके कदमों को 

जिन्होने किए है, प्रयास 

एक नहीं, दो नहीं 

बल्कि, उस अंतिम पायदान तक 

जहाँ असफलताओं ने 

मान ली हार और 

कांटो से भरे उस सेज़ में 

सजा दिये पुष्प 

कुछ प्रयास करने के पश्चात 

जिन मुसाफिरों ने 

मान ली हार और 

उस परिणाम को ही 

मान लिया, अंतिम परिणाम

उन लोगों के लिए "अ" उपसर्ग ने 

शब्द के साथ जुड़कर 

सफलता का अर्थ 


कर दिया असफलता 

किस्मत के भरोसे 

बैठकर उन लोगों ने 

लगा दिये अपनी 

किस्मत के ताले 

Comments

Most Popular

Class 7 Chapter – 2 : India and Her Neighbours

कक्षा 10 पास करने के बाद कॉमर्स स्ट्रीम, छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प

PRE BOARD-II 2025-26 QUESTION PAPER LINK CLASSES X AND XII

Chapter - 3 The Dynamic Atmosphere and Changing Climate (Class- 9) (GOYAL PRAKASHAN)

Class - 9 Social Science Part - 2 Goyal Prakashan