"विविध दिव्यांगता: चुनौतियाँ, समाधान और समावेशी समाज की दिशा में कदम"
"विविध दिव्यांगता: चुनौतियाँ, समाधान और समावेशी समाज की दिशा में कदम" विविध दिव्यांगता क्या है? विविध दिव्यांगता (Multiple Disabilities) का तात्पर्य उन स्थितियों से है, जहाँ किसी व्यक्ति को दो या अधिक प्रकार की दिव्यांगता एक साथ होती हैं। उदाहरणस्वरूप, कोई बच्चा मानसिक मंदता के साथ-साथ शारीरिक असमर्थता से भी ग्रस्त हो सकता है। ऐसी स्थिति में न केवल देखभाल की जटिलता बढ़ जाती है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भरता के रास्ते भी कठिन हो जाते हैं। अन्य प्रकार की जटिल बीमारियाँ और स्थितियाँ 1. थैलेसेमिया:- यह एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर पर्याप्त स्वस्थ हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। जिसकी वजह से रोगी को बार-बार रक्त चढ़ाने के आवश्यकता होती है। 2. हीमोफीलिया:- यह एक रक्तस्राव विकार है, जिसमें खून का थक्का बनने में कठिनाई होती है। हल्की चोट भी गंभीर रक्तस्राव का कारण बन सकती है। 3. सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease):- यह भी एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं अर्द्धचंद्राकार हो जाती हैं और रक्त संचार में बाधा उत्पन्न करती हैं। 4. क्रोनिक न्यूर...