भोजन चिकित्सा (Food Therapy): सही भोजन कैसे बन सकता है आपकी सबसे बड़ी दवा?
शारीरिक दिव्यांगता: चुनौतियाँ, समाधान और सामाजिक पुनर्वास
शारीरिक दिव्यांगता केवल शारीरिक अंगों की सीमितता नहीं है, बल्कि यह सामाजिक स्वीकृति, अवसरों की समानता और भावनात्मक समर्थन की कमी को भी दर्शाती है। भारत जैसे देश में जहाँ सामाजिक ढांचे में विविधता है, वहाँ शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए विशेष समर्थन की आवश्यकता होती है।
शारीरिक दिव्यांगता क्या है?
शारीरिक दिव्यांगता (Physical Disability) वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर का कोई अंग आंशिक या पूर्ण रूप से कार्य करने में असमर्थ हो जाता है। यह जन्मजात हो सकती है या किसी दुर्घटना, बीमारी या अन्य कारणों से जीवन के किसी भी चरण में हो सकती है।
प्रमुख प्रकार (RPWD Act 2016 के अनुसार):
शैक्षिक पुनर्वास (Educational Rehabilitation):
शिक्षा के स्तर को शत प्रतिशत पाने के लिए हमें समाज के उन सभी वंचित वर्ग को भी साथ लेकर चलना होगा जो कि असुविधाओं और अक्षमता कि वजह से पिछड़े हुए है। शारीरिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा में शामिल करना आवश्यक है ताकि वे आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकें।
उपाय और कदम:- दिव्यांग विद्यार्थियों कि शिक्षा को सुनिश्चित करने और उन तक शिक्षा कि पहुँच को सुलभ बनाने के लिए सरकार द्वारा पॉलिसी और योजनाओं का निर्माण किया गया है। जिससे कि उनके आस पास का परिवेश उनके लिए बाधा उत्पन्न न करे और वह सरलता से बिना किसी कठिनाई के शिक्षा ग्रहण कर सकें।
माता-पिता की भूमिका:- किसी भी बच्चे के विकास मे माता-पिता कि भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सबसे पहले यह मयाने करता है कि माता पिता का नजरिया अपने बच्चो के प्रति कैसा है और क्या वह अपने बच्चों कि कमियों को सविकार करते है और उन्हे दूर करने के लिए किस तरह के प्रयास कर रहे है या नहीं।
विद्यालयों की भूमिका:-
समाज की भूमिका:
सरकार की योजनाएँ और अधिकार:- सरकार द्वारा दिव्यांगजन को प्रोत्साहित और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया है। जिससे कि समाज मे उन्हें एक पहचान मिल सकें। और वह बिना किसी भेदभाव के सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
निष्कर्ष:
आज शारीरिक दिव्यांगता को लेकर हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत है यह कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि यह समाज के लिए एक परीक्षा है कि वह इनके प्रति कितनी सहिष्णुता और समावेशिता का परिचय देता है। स्कूल, माता-पिता और समाज अगर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और सुविधाएँ प्रदान करें, तो कोई भी दिव्यांग बच्चा पीछे नहीं रह सकता । हमें उन्हें सहानुभूति नहीं, समानता और सशक्तिकरण की दृष्टि से देखना चाहिए।
Comments
Post a Comment