Posts

"पलायन"

पहाड़  हो गए खोखले,   उनमे शेष रह गया एक जोड़ा,  जो  ब्याह के लाया गया था, वर्षों पूर्व  उन्होने सँजोये थे सपने  पहाड़ को सुंदर बनाने के  उन्होंने रचाए थे रंग पहाड़ की मिट्टी में, सजाया था हर पत्थर अपनी उम्मीदों की बुनियाद से। लेकिन वो अनभिज्ञ थे  भविष्य के सत्य से,  जहाँ सपनों की जड़ें सूख जाती हैं  बेरहम समय के सामने। शहरों ने छीन लिए उनके आंगन के गीत, काम, शिक्षा, और इलाज के बहाने पलायन कर गए उनके बीज। उनके टूटते सपने बिखर कर  पलायन करते रह शहरों की ओर  काम, शिक्षा और चिकित्सा की तलाश मे,  खेत हुए बंजर, पानी ने छोड़ा साथ, खेत मे शेष रह गयी  दो सूखी टहनियाँ  उन बुजुर्ग जोड़े की तरह  जो अब भी देखता है  पहाड़ों की ओर एक नई सुबह की आस में। भूपेंद्र रावत 

Chapter - 7 The Gupta Era: An Age of Tireless Creativity

 Chapter - 7 The Gupta Era: An Age  of Tireless Creativity A New Power Emerges :- Decline of the Kushāṇa Empire: By the 3rd century CE, the Kushāṇa Empire began to weaken. This decline allowed new kingdoms to emerge in the Indian subcontinent. Rise of the Gupta Dynasty: The Gupta dynasty emerged as a significant new power during this transitional period. Their origin is believed to be in the region near present-day Uttar Pradesh. Initially regional rulers, they gradually established a powerful empire. Golden Age of the Gupta Period: The Gupta era is considered a remarkable phase in Indian history. Major advancements were made in art, architecture, literature, and science. This flourishing of culture was especially prominent during the reign of Chandragupta II. Chandragupta II (Vikramāditya): He was one of the most famous Gupta rulers. Mentioned as ‘Chandra’ in the inscription on the iron pillar in Delhi. Should not be confused with Chandragupta Maurya of the earlier Maurya dyn...

पिता — जीवन का आधार

अंगुली पकड़कर पिता ने  चलना सिखाया, हर ठोकर पर आगे बढ़ना सिखाया। कंधों पे बिठा कर दुनिया को दिखाया, हर डर को हंसी के साथ हरना सिखाया। धूप में छाँव बने वो दरख़्त जैसे, खुद दीपक जैसे जलकर,  हमारे जीवन को जगमगाया ।  हर ज़िम्मेदारी को उन्होने हँसकर है निभाया, हमारी खातिर उन्होने  अपने सपनों को भी भुलाया। बचपन की किलकारियों में जिनकी हँसी थी, हर जीत में जिनकी आँखों में नमी थी। खामोश रहकर भी बहुत कुछ कह जाते थे, पिता... शब्दों से नहीं, अपने कर्मों से निभाते थे। न वो कभी स्नेह जताते, न वो शिकायत करते थे, लेकिन हर मोड़ पर हम में संबल भरते थे। उनके कदमों के निशान ने ही तो हमें,  हर मुश्किल से उबरना सिखाया। जीवन की डगर में उन्होने हमें चलना सिखाया।  पिता फ़क़त एक शब्द नहीं,  जीवन का सार है।  पिता हमारे जीवन का आधार है  पिता में ही तो समाया समस्त संसार है। 

शिक्षक के लिए वर्तमान और भविष्य की चुनौतियाँ, विशेषकर प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की समस्याएँ और समाधान

Image
हम सब जानते है कि "शिक्षक" केवल एक शब्द नहीं, वह राष्ट्र निर्माता होने के साथ, संपूर्ण विचारधारा भी  है।  जो संस्कृति और राष्ट्र को उजागर करने के साथ, ज्ञान रूपी दीपक जलाकर समाज से तिमिर को हरता है। लेकिन बदलते समय के साथ-साथ शिक्षण का स्वरूप भी बदल रहा है। आज के युग में, जहाँ तकनीक, प्रतिस्पर्धा और वैश्वीकरण ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी है, वहीं बदलते सामाजिक, तकनीकी और शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और चुनौतियाँ भी लगातार बदल रही हैं। सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक भी अपने तरीके से कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं – जिनमें अधिक कार्यभार, कम वेतन, नौकरी की अनिश्चितता, और अत्यधिक अपेक्षाएँ शामिल हैं।  आज का यह लेख शिक्षक की उन चुनौतियों पर आधारित है जिनका सामना उन्हें वर्तमान युग में करना पड़ रहा है। अगर सही समय पर इन समस्याओं और चुनौतियों का समाधान नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब लुप्त होते शिक्षक के  स्थान पर एक मशीन कक्षा को संचालित करेगी।     I. वर्तमान समय की चुनौतियाँ 1. तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल साक्षरता की...

क्लासरूम की चुनौतियाँ और एक शिक्षक द्वारा उनके समाधान

Image
हम सभी जानते है कि विद्यालय शिक्षा का एक आधार स्तंभ है, और कक्षा (क्लासरूम) उसका केंद्र। लेकिन एक शिक्षक के लिए कक्षा को सुचारु रूप से संचालित करना और सीखने कि प्रक्रिया को सकारत्म्क रूप प्रदान करना, चुनौतियों से भरा होता है। इन चुनौतियों का समाधान ढूंढ़ना एक शिक्षक कि प्राथमिकता तो है ही इसके साथ यह  शिक्षक की दक्षता का परिचायक भी होता है, यह विद्यार्थियों के समग्र विकास में  सहायक होने के साथ कक्षा मे एक सकारात्म्क वातावरण का भी निर्माण करता है।  आज इस लेख के माध्यम से हम कक्षा की प्रमुख चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डालेंगे। क्लासरूम की प्रमुख चुनौतियाँ: विद्यार्थियों में विविधता :-  एक ही कक्षा में भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि, क्षमताओं, भाषाओं और रुचियों वाले विद्यार्थी होते हैं। ऐसे में सभी के अनुकूल शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण होता है। अनुशासन की समस्या :-  कई बार विद्यार्थी अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं जैसे–शोर मचाना, बात न सुनना, या पढ़ाई में रुचि न लेना। ध्यान न लगना या एकाग्रता की कमी ;-  टेक्नोलॉजी, सामाजिक समस्याएँ या व्यक्तिगत तनाव के कारण विद्यार्थी...

वो सुकून जो ख़्वाब में भी न मिला, उसी की तलाश में जिंदगी भर कारवाँ चला। हर एक मोड़ पर, चख कर स्वाद हार का, जिंदगी की दौड़ मे, दिल ने कभी हारा न हौसला।

Image
वो सुकून जो ख़्वाब में भी न मिला, उसी की तलाश में जिंदगी भर कारवाँ चला। हर एक मोड़ पर, चख कर स्वाद हार का, जिंदगी की दौड़ मे, कभी हारा न हौसला। चाहा था जिसे, हर हाल मे, उसे पा भी लिया, लेकिन, और पाने की चाहा ने जीना भूला दिया।   क़ैद थे जो ख्वाब  पिंजरों में वर्षों से, कुछ ने उड़ान से लिखा फ़साना नया। आसमान तो सबका था कहने को, लेकिन, कुछ ने ही उड़ने का हौंसला भरा। अब भी दिल में इक कोना प्यासा है, सुकून की तलाश अब तक अधूरी भला।

"टेक्नोलॉजी: सुविधा का साधन या मानसिक दासता?"

Image
टेक्नोलॉजी आज हम सबकी जरूरत और हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं जरूरत से ज्यादा टेक्नोलॉजी के  प्रयोग ने हमें मानसिक रूप से इसका दास (गुलाम) बना दिया है। न चाहते हुए भी टेक्नोलॉजी के दलदल मे हम इतना धंस चुके है कि उससे बाहर निकलना हमारे लिए दुसाध्य हो चुका है। हर दिन हम सोचते तो है कि आज हम टेक्नोलॉजी का प्रयोग नहीं करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी हम इसकी तरफ खींचे चले जाते है।  टेक्नोलॉजी ने एक ओर जहां हमारे जीवन को सहज, सुलभ और त्वरित बनाया है। वहीं दूसरी ओर यह भी सच है कि यह एक नई मानसिक गुलामी का रूप ले चुकी है। अब  सवाल यह उठता है कि क्या हम टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं, या टेक्नोलॉजी हमें चला रही है?   इस लेख के माध्यम से हम उन संकेतों के बारे मे जानेंगे जो हमें बताते है कि, क्या हम मानसिक रूप से टेक्नोलॉजी के शिकार तो नहीं हो रहें है?   हर 5-10 मिनट में मोबाइल चेक करना। सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'कमेंट' के लिए बेचैनी। ऑफलाइन रिश्तों में दूरी, अकेलापन और चिड़चिड़ापन। एकाग्रता में कमी और मानसिक थकावट। नींद की ...