Tuesday, April 15, 2025

"जानिए 2025 में कब आएंगे CBSE, ICSE, UP, हरियाणा और उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे?"

देशभर में अलग-अलग बोर्ड्स से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं। यह समय न केवल उत्सुकता का होता है, बल्कि छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ भी होता है, क्योंकि इन्हीं परिणामों के आधार पर वे अपने आगे के करियर की दिशा तय करते हैं।

10वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह परिणाम तय करेगा कि वे आगे विज्ञान, वाणिज्य या कला जैसे किस स्ट्रीम में आगे बढ़ेंगे। वहीं 12वीं के छात्रों के लिए यह नतीजा और भी अहम होता है, क्योंकि यह उनके कॉलेज चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य के करियर पर सीधा प्रभाव डालता है।

परिणाम आने के बाद छात्र अपने पसंदीदा क्षेत्र में आगे की पढ़ाई शुरू कर पाएंगे। किसी को इंजीनियरिंग में जाना है, तो कोई मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट या आर्ट्स के क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहा है। लेकिन यह फैसला पूरी तरह से उनके बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन पर आधारित होगा।

आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि अलग अलग बोर्ड्स CBSE, ICSE, HARYANA BOARDS, UP BOARDS, UTTRAKHAND BOARD इत्यादि कब 2025 बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेंगे?

नीचे विभिन्न बोर्ड्स द्वारा 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की संभावित तिथियाँ दी गई हैं:

बोर्ड का नाम कक्षा 10 परिणाम तिथि कक्षा 12 परिणाम तिथि

CBSE:- मई 2025 के मध्य या अंत तक मई 2025 के मध्य या अंत तक

ICSE / ISC (CISCE) मई 2025 के दूसरे सप्ताह में मई 2025 के दूसरे सप्ताह में

हरियाणा बोर्ड (HBSE) 12 मई 2025 (संभावित) 30 अप्रैल 2025 (संभावित)

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) 20-25 अप्रैल 2025 के बीच (संभावित) 20-25 अप्रैल 2025 के बीच(संभावित)

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) 19 अप्रैल 2025, सुबह 11 बजे 19 अप्रैल 2025, सुबह 11 बजे


परिणाम कैसे देखें?

CBSE: cbseresults.nic.in

ICSE/ISC: cisce.org

हरियाणा बोर्ड: bseh.org.in

UP बोर्ड: upmsp.edu.in / upresults.nic.in

उत्तराखंड बोर्ड: ubse.uk.gov.in / uaresults.nic.in


SMS से 10वीं और 12वीं का परिणाम देखने का तरीका (2025)

CBSE Board (10th & 12th)

  • SMS Format: CBSE10 <Roll Number> या CBSE12 <Roll Number>
  • Send To: 7738299899
  • उदाहरण: CBSE12 1234567

✅ ICSE / ISC Board (CISCE)

  • ICSE (Class 10) Format: ICSE <Unique ID>
  • ISC (Class 12) Format: ISC <Unique ID>
  • Send To: 09248082883
  • उदाहरण: ICSE 1234567

✅ UP Board (UPMSP)

  • 10वीं: UP10 <Roll Number>
  • 12वीं: UP12 <Roll Number>
  • Send To: 56263
  • उदाहरण: UP12 1234567

हरियाणा बोर्ड (HBSE)

  • SMS में आपको "RESULTHB12" (या RESULTHB10
  • Send To: 56263
  • उदाहरण: RESULTHB12 1234567, RESULTHB10 123456

  • जानकारी के लिए HBSE की वेबसाइट देखें: bseh.org.in

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE)

  • SMS में आपको "UK12" (या UK10
  • Send To: 5676750
  • उदाहरण: UK12  1234567,UK10 123456

 टिप्स:

  • SMS भेजने के बाद कुछ मिनटों में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।
  • SMS सेवा पर सामान्यतः ₹1 से ₹3 तक का शुल्क लग सकता है।
  • सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल में पर्याप्त बैलेंस और नेटवर्क हो।


No comments:

Post a Comment

CBSE Class 10 Subject: Geography Chapter:- 2 Forests and Wildlife Resources

CBSE Class 10 Subject: Geography  Chapter:- 2 Forests and Wildlife Resources  Multiple Choice Questions (MCQs) – (1 Mark Each) a) Which one ...