कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (2026) – CBSE के नए निर्देश

 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (2026) – CBSE के नए निर्देश

Central Board of Secondary Education द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बदलाव घोषित किए गए हैं। इन परिवर्तनों को स्पष्ट करने के लिए हाल ही में आयोजित वेबिनार में परीक्षा प्रक्रिया, सेक्शन-वार उत्तर लेखन तथा मानचित्र कार्य (Map Work) से जुड़े आवश्यक निर्देश विस्तार से समझाए गए। सभी विद्यार्थियों के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।




Social Science – Section Wise विभाजन

सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र 4 सेक्शन में विभाजित होगा —

  • Section A – History (इतिहास)
  • Section B – Geography (भूगोल)
  • Section C – Political Science (राजनीति विज्ञान)
  • Section D – Economics (अर्थशास्त्र)

Section-Wise उत्तर लिखने के नियम

  • प्रत्येक सेक्शन के उत्तर अलग-अलग लिखें।
  • एक सेक्शन के उत्तर दूसरे सेक्शन में न लिखें।
  • उत्तर पुस्तिका में स्पष्ट रूप से “Section A”, “Section B” आदि लिखकर ही उत्तर प्रारंभ करें।
  • सभी सेक्शन के उत्तर अलग-अलग लिखें, उन्हें आपस में न मिलाएँ (Don’t mix sections).
  • यदि छात्र किसी प्रश्न का उत्तर गलत सेक्शन में लिखता है, तो उस उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और अंक नहीं मिलेंगे।

Map Work से संबंधित नया निर्देश

  • ✔ Map work का उत्तर Geography (Section B) में ही देना अनिवार्य है।
  • ✔ छात्र Map को उत्तर पुस्तिका के बीच में नहीं बांधेंगे (Students will not tie the map between the sheets).
  • ✔ Map को सभी उत्तर पूरा करने के बाद ही अंत में बांधना होगा (They will have to tie the map after completing all answers).
  • यदि Map गलत स्थान पर बांधा गया या सेक्शन मिलाया गया, तो मूल्यांकन में समस्या हो सकती है।

महत्वपूर्ण सावधानियाँ


  • उत्तर लिखते समय पहले सेक्शन का नाम अवश्य लिखें।
  • प्रश्न संख्या स्पष्ट लिखें।
  • उत्तर पुस्तिका व्यवस्थित रखें।
  • Map work साफ और सही स्थान पर लगाएँ।
  • सबमिट करने से पहले जाँच लें कि किसी भी सेक्शन के उत्तर मिले हुए न हों।

सरल शब्दों में समझें

  • Social Science अब 4 अलग-अलग सेक्शन में होगा।
  • हर सेक्शन के उत्तर अलग लिखना अनिवार्य है।
  • सेक्शन मिलाने पर अंक नहीं मिलेंगे।
  • Map को सभी प्र्श्नो के उत्तर देने के पश्चात, अंत में ही बांधना है, बीच में नहीं।

Comments

Most Popular

Class - 9 Social Science Part - 2 Goyal Prakashan

Class 6 English – Half Yearly Assessment September 2026 Complete Answer Key

Class 7 English – Half Yearly Assessment 2026 Complete Answer Key

Chapter - 3 The Dynamic Atmosphere and Changing Climate (Class- 9) (GOYAL PRAKASHAN)

Chapter 1: Water in the Oceans