Posts

Showing posts with the label Student Wellbeing

Students Need More Than Educational Support

Image
 Students Need More Than Educational Support Students need more than academic or educational support. They also need social, moral, and emotional support. Most students genuinely want to perform well, but due to a lack of proper guidance, encouragement, understanding, and support, many of them struggle and fall behind. When nobody takes the time to understand their difficulties, their academic performance may suffer. In today’s competitive era, students are facing increasing pressure to perform academically. Although financial support can fulfil many physical and educational needs, money alone cannot fulfil a student’s social, emotional, and moral needs. As parents and teachers, we have an important role to play. We should adopt a positive and understanding attitude, listen to students, guide them patiently, encourage their efforts, and provide the support they need. Sometimes, a little understanding, encouragement, and guidance can make a big difference in a student’s life. Suppor...

Why Students Don't Get Good Marks Despite Studying Hard? 10 Common Mistakes & Proven Solutions (2026)

Image
  Why Do Students Work Hard but Still Fail to Get Good Marks? The Hidden Reasons Behind Poor Exam Results Introduction Have you ever wondered why many students study for hours before examinations but still fail to achieve the results they expect? This is one of the most common concerns among students, parents, and teachers. Many students spend long hours reading textbooks, solving questions, attending coaching classes, and preparing for examinations. Yet, when the results are declared, they are disappointed because their marks do not reflect the effort they invested. The truth is that  hard work alone does not guarantee success. Good marks depend not only on the number of hours you study but also on how you study, how consistently you practice, and how effectively you evaluate your learning. The good news is that every weakness can be improved. Once students recognize their shortcomings, they can change their study habits and perform much better in examinations. In this articl...

"पेपर लीक: सिर्फ एक परीक्षा नहीं, करोड़ों सपनों का सवाल"

Image
क्या केवल NEET का पेपर लीक ही चिंता का विषय है? आजकल हर ओर एक ही मुद्दे की चर्चा है—**NEET परीक्षा का पेपर लीक।** समाचार चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इसी विषय पर बहस हो रही है। निस्संदेह यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि इससे लाखों छात्रों की मेहनत, उम्मीदें और भविष्य प्रभावित होता है। लेकिन एक प्रश्न हम सबके सामने खड़ा होता है—**क्या केवल NEET का पेपर लीक ही चिंता का विषय है?** यदि हम पिछले कई वर्षों पर नज़र डालें तो पाएँगे कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र स्तर पर आयोजित अनेक सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में भी पेपर लीक, अनियमितताओं और परीक्षा रद्द होने की घटनाएँ सामने आती रही हैं। इनमें शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, रेलवे, राज्य लोक सेवा आयोग, विभिन्न चयन आयोगों तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के मामले भी शामिल हैं। हर परीक्षा के पीछे लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत, परिवार की उम्मीदें और आर्थिक संघर्ष जुड़े होते हैं। ऐसे में यदि किसी भी परीक्षा की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है, तो उसका प्रभाव केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र पर लोगों का विश्वास ...

लव बॉम्बिंग (Love Bombing): प्यार या मनोवैज्ञानिक जाल?

Image
  लव बॉम्बिंग (Love Bombing): प्यार या मनोवैज्ञानिक जाल? परिचय मानव जीवन में प्रेम, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की आवश्यकता बहुत गहरी होती है। जब कोई व्यक्ति हमें अत्यधिक ध्यान, प्रशंसा, उपहार, संदेश और प्रेम देने लगता है, तो यह अनुभव सुखद लग सकता है। लेकिन हर बार ऐसा प्रेम वास्तविक नहीं होता। कई बार यह एक मनोवैज्ञानिक रणनीति होती है जिसे "लव बॉम्बिंग" (Love Bombing) कहा जाता है। आज के सोशल मीडिया और डिजिटल युग में यह शब्द तेजी से लोकप्रिय हुआ है। लेकिन इसके पीछे छिपे मनोवैज्ञानिक पहलू, इसके खतरे और इससे बचाव के उपायों को समझना अत्यंत आवश्यक है। लव बॉम्बिंग क्या है? मनोविज्ञान (Psychology) में लव बॉम्बिंग ऐसी स्थिति को कहा जाता है जिसमें कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को अत्यधिक प्रेम, ध्यान, प्रशंसा, उपहार, वादे या भावनात्मक लगाव देकर उस पर प्रभाव या नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास करता है। शुरुआत में यह सच्चे प्रेम जैसा प्रतीत होता है, लेकिन इसका उद्देश्य अक्सर सामने वाले को भावनात्मक रूप से निर्भर बनाना होता है। सरल शब्दों में: "अत्यधिक प्रेम का प्रदर्शन करके किसी व्यक्ति क...

YUVA AI for ALL : आधुनिक तकनीक के साथ चलने की बेहतरीन पहल

  YUVA AI for ALL : आधुनिक तकनीक के साथ चलने की बेहतरीन पहल आज के समय में स्वयं को आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट रखना समय की सबसे बड़ी मांग है। यदि कोई व्यक्ति ज़रा-सा भी पीछे रह जाए, तो उसे तुरंत पिछड़ा हुआ माना जाता है। तकनीक न केवल आपकी स्किल्स को बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी विकसित करती है। इन्हीं आधुनिक तकनीकों में आज सबसे चर्चा में रहने वाली तकनीक है आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI)। हालांकि लोग इसका उपयोग तो कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसके सही, प्रभावी और सुरक्षित उपयोग से अभी भी पूरी तरह परिचित नहीं हैं। यही कारण है कि भारत सरकार ने आम नागरिकों के लिए AI सीखने की एक शानदार और मुफ़्त पहल की है। यह पहल है — “YUVA AI for ALL” यह कार्यक्रम IndiaAI Mission के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है युवाओं सहित हर नागरिक को AI की बुनियादी, सरल और व्यावहारिक समझ प्रदान करना, ताकि वे बदलती तकनीक के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नीचे इस पाठ्यक्रम की प्रमुख बातें विस्तार से दी जा रही हैं। YUVA AI for ALL — मुख्य विशेषताएँ 1. 100% मुफ्त ऑनलाइन कोर्स यह एक पूरी तरह निशुल्क (free) ऑनलाइन...

कक्षा 12 में मनोविज्ञान चुनने का भविष्य और करियर स्कोप

 कक्षा 12 में मनोविज्ञान चुनने का भविष्य और करियर स्कोप आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और व्यवहारिक समझ की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में मनोविज्ञान (Psychology) सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य की असीम संभावनाओं का द्वार है।  मनोविज्ञान पढ़ने के बाद किन क्षेत्रों में प्रवेश की संभावना बढ़ती है? कक्षा 12 में मनोविज्ञान लेने के बाद छात्र निम्नलिखित क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं: क्लिनिकल साइकोलॉजी (Clinical Psychology) – मानसिक रोगों, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, ट्रॉमा आदि का इलाज और काउंसलिंग। काउंसलिंग (Counseling Psychology) – स्कूल, कॉलेज या परिवार में मार्गदर्शन और जीवन की समस्याओं के समाधान देना। मनोविश्लेषण (Psychoanalysis) – गहरी मानसिक प्रक्रियाओं और अवचेतन मन को समझना। ऑर्गेनाइजेशनल/इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी – कंपनियों और संगठनों में कर्मचारियों की मानसिक स्थिति व कार्यक्षमता सुधारना। एजुकेशनल साइकोलॉजी – छात्रों की सीखने की प्रक्रिया, रुचियों और व्यवहार को समझना। फॉरेंसिक साइकोलॉजी – अपराध की जांच में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग। स्पोर्ट्स ...

क्या हमारे गुस्से कि वजह है, हार्मोन?

Image
 गुस्सा और हमारे शरीर मे हार्मोन का संबंध गुस्सा आना एक स्वाभाविक भावनात्मक प्रतिक्रिया है, जो किसी तनावपूर्ण (Stress), अप्रिय (Unpleasant) या चुनौतीपूर्ण(Challenging) परिस्थिति में उत्पन्न होती है। यह प्रतिक्रिया हमारे शरीर में कुछ विशेष हार्मोनों के स्राव (Flow) से नियंत्रित होती है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि वो कौन से हार्मोन है जो गुस्सा लाने के लिए जिम्मेदार होते है, और उन पर हम कैसे नियंत्रित कर सकते है।   क्रोध में कैटेकोलामाइन की भूमिका क्रोध के दौरान, शरीर में कैटेकोलामाइन (Catecholamines) नामक हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें मुख्य रूप से एपिनेफ्रिन (एड्रेनालिन), नॉरएपिनेफ्रिन (नॉरएड्रेनालिन), और डोपामाइन शामिल होते हैं। सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (SNS) की सक्रियता  जब कोई व्यक्ति गुस्सा होता है, तो हाइपोथैलेमस सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (SNS) को सक्रिय (Active) करता है। इससे एड्रेनल ग्लैंड (अधिवृक्क ग्रंथि) से एपिनेफ्रिन और नॉरएपिनेफ्रिन का स्राव (Flow) बढ़ जाता है। हृदय गति और रक्तचाप में वृद्धि एपिनेफ्रिन और नॉरएपिनेफ्र...

मैथ के पेपर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए छात्रों निम्नलिखित बातों का रखे ध्यान

Image
CBSE कक्षा 12 और 10 की परीक्षा आगामी 8 और 10 मार्च 2025 को होने जा रही है, ऐसे मे छात्रों को कुछ सुझाव दिये जा रहे है।  जिससे छात्र  मैथ के पेपर में गलती करने से बच पाये और गणित (Math) की परीक्षा मे उनका प्रदर्शन बेहतर हो।   पेपर हल करने से पहले: सिलेबस की अच्छी समझ : परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से समझें और सभी टॉपिक्स की तैयारी करें। प्रैक्टिस अधिक करें : गणित में सफलता के लिए नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल करें। सही फॉर्मूले याद रखें : जरूरी फॉर्मूले, प्रमेय (Theorems), शॉर्टकट्स और महत्वपूर्ण सिद्धांतों को याद करें। नमूना प्रश्न पत्र (Sample Paper)हल करें : पुराने प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न समझ में आए। समय प्रबंधन सीखें: गणित में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। टाइमर लगाकर प्रश्न हल करने की आदत डालें। पेपर हल करते समय: प्रश्न पत्र ध्यान से पढ़ें: पहले पूरे पेपर को ठीक से पढ़ें और उन प्रश्नों को चिह्नित करें जो सबसे पहले हल कर सकते हैं। आसान प्रश्न पहले करें : पहले वे प्रश्न हल करें जो आसानी से आ रहे हैं, इससे आत्मविश...

कक्षा 10 पास करने के बाद कॉमर्स स्ट्रीम, छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प

कक्षा 10 पास करने के बाद अगर कोई छात्र कॉमर्स पढ़ने का इच्छुक है,और कॉमर्स स्ट्रीम लेने की सोच रहा है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि कॉमर्स स्ट्रीम लेने के बाद  वह किस क्षेत्र मे अपना भविष्य बना सकता है, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यह स्ट्रीम छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, खासकर उन छात्रों के लिए जो बिजनेस, फाइनेंस, अकाउंटिंग, बैंकिंग, या एंटरप्रेन्योरशिप में रुचि रखते हैं। यह स्ट्रीम भविष्य में कई करियर विकल्पों के द्वार खोलती है। कॉमर्स स्ट्रीम के प्रमुख विषय कॉमर्स स्ट्रीम में आमतौर पर निम्नलिखित विषय होते हैं: अकाउंटेंसी (Accountancy) बिजनेस स्टडीज़ (Business Studies) इकोनॉमिक्स (Economics) मैथ्स (Optional) या इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस एंटरप्रेन्योरशिप (Entrepreneurship) – वैकल्पिक विषय कॉमर्स स्ट्रीम के बाद करियर विकल्प कॉमर्स के छात्र आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। कुछ प्रमुख करियर विकल्प निम्नलिखित हैं: 1. प्रोफेशनल कोर्सेज यदि आप किसी विशिष्ट फील्ड में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो ...

कक्षा 10 के बाद विज्ञान (Science) स्ट्रीम मे छात्रों के लिए करियर संभावनाएँ।

Image
कक्षा 10 के बाद छात्र और उनके अभिभावक के मन मे मुख्य रूप से यह संदेह (Doubt) होता है कि वह कौन सी stream का चयन करें, और कौन से विषय (Subject) कॉम्बिनेशन(Combination) ले। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि, विज्ञान (Science) स्ट्रीम मे छात्रों के लिए भविष्य मे कौन कौन सी अनेक करियर संभावनाएँ खुलती हैं, और वह कौन से विषय (Subject) combination का चयन करें।   मुख्य रूप से विज्ञान स्ट्रीम दो अलग अलग विषय combination में बंटी होती है: पीसीएम (PCM - भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) पीसीबी (PCB - भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान) पीसीएमबी (PCMB - भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीवविज्ञान) 1. PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) लेने के बाद करियर विकल्प: अगर कोई छात्र इंजीनियरिंग या गणित आधारित क्षेत्र में जाना चाहता है, तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। ✅ इंजीनियरिंग क्षेत्र: बी.टेक / बी.ई (B.Tech/BE) - विभिन्न शाखाएँ जैसे कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, एयरोस्पेस आदि। आर्किटेक्चर (B.Arch) मर्चेंट नेवी रक्षा सेवाएँ (NDA के माध्यम से) पायलट (Commercial Pilot Training) ✅ ...

Broad Scope of Humanities After Class 10

Image
कक्षा 10 के बाद छात्रों और अभिभावक के मन मे अक्सर यह संदेह (Doubt) होता है कि वह कौन सी स्ट्रीम और विषयों (Subject) का चयन करे, जिससे कि उन्हे भविष्य मे कोई परेशानी न हो। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कक्षा 10वीं के बाद छात्रों के लिए ह्यूमैनिटीज (Humanities)stream मे कौन कौन से विभिन्न  करियर विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आपको इतिहास, राजनीति, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, या भाषा व साहित्य में रुचि है, तो यह  (Humanities)stream भी आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। ह्यूमैनिटीज में मुख्य विषय ( Subject in Humanities): इतिहास (History) भूगोल (Geography) राजनीतिक विज्ञान (Political Science) अर्थशास्त्र (Economics) समाजशास्त्र (Sociology) मनोविज्ञान (Psychology) दर्शनशास्त्र (Philosophy) अंग्रेजी / हिंदी / अन्य भाषाएँ (English / Hindi / Other Languages) ह्यूमैनिटीज में करियर विकल्प 1. सिविल सर्विसेज (UPSC, State PSC) IAS, IPS, IFS, आदि बनने के लिए यह स्ट्रीम काफी मददगार होती है। राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, और अर्थशास्त्र जैसे विषय सिविल सर्विसेज की तैयारी ...

देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और कोर्सेस में प्रवेश के तरीके

कक्षा 12 की परीक्षा के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला (Admission) लेने के इच्छुक छात्रों के लिए भारत में कई विकल्प उपलब्ध हैं। अब अधिकतर केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) और अन्य प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा CUET (Common University Entrance Test) अनिवार्य हो गई है। 🔹 देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी में प्रवेश के तरीके: 1️⃣ CUET (Common University Entrance Test) के माध्यम से प्रवेश 📌 यह परीक्षा किन विश्वविद्यालयों के लिए आवश्यक है? 👉 केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) और कुछ प्रमुख राज्य/प्राइवेट विश्वविद्यालय, जैसे: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) हैदराबाद विश्वविद्यालय और कई अन्य 📌 CUET के तहत प्रवेश प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन करें –    (https://cuet.samarth.ac.in)  CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें। परीक्षा दें – CUET स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालयों में आवेदन करें। कटऑफ के अनुसार काउंसलिंग करें –...

छात्र सामाजिक विज्ञान का पेपर सॉल्व करते समय निम्नलिखित बातों का रखे ध्यान

Image
सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे कई विषय शामिल होते हैं। और इस दौरान छात्रों के मन मे कई तरह के संदेह (doubt) आदि रहते है जिससे उन्हें  कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता/पड़ सकता है। जैसे कि,  उन्हे हर विषय में कई महत्वपूर्ण तिथियाँ, घटनाएँ, सिद्धांत और आंकड़े होते हैं जिन्हें याद रखना कठिन हो   जाता है। इस समस्या के लिए निपटने के लिए निम्नलिखित समाधान दिये है।   भूगोल में नक्शे बनाने और सही तरीके से लेबल करने में कई छात्रों को परेशानी होती है। समाधान • हर विषय के लिए अलग-अलग नोट्स बनाएं। • टाइमलाइन चार्ट, मैप्स और माइंड मैप्स का उपयोग करें। • रोजाना थोड़े-थोड़े हिस्से का रिवीजन करें। • खाली नक्शों पर प्रैक्टिस करें। • लेबलिंग और चिन्हों का सही उपयोग करना सीखें। • समय पर नक्शा पूरा करने के लिए अभ्यास करें।  सामाजिक विज्ञान का पेपर सॉल्व करते समय छात्रों को ध्यान में रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें: ________________________________________ 1. प्रश्न पत्र पढ़ने की रणनीति • प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें: हर...

किसी दबाव मे नहीं बल्कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम का करें चयन

Image
कक्षा 10 पास करने के बाद विषय चयन को लेकर छात्र और अभिभावक अक्सर तनाव में रहते हैं, क्योंकि यह उनके भविष्य के करियर पर असर डालता है। कक्षा 11 मे विषय चयन से संबंधित तनाव को कैसे दूर करें और सही विषय कैसे चुनें? 1. छात्र की रुचि और क्षमता को समझें • सबसे पहले यह देखें कि छात्र की रुचि किस विषय में है। • जिन विषयों में छात्र को अच्छा लगता है और जिनमें वह बेहतर प्रदर्शन करता है, उन्हें प्राथमिकता दें। • जबरदस्ती किसी स्ट्रीम को न चुनें, बल्कि उस क्षेत्र को देखें जिसमें छात्र आनंद के साथ सीख सकता है। 2. किसी दबाव मे नहीं बल्कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम का करें चयन  (A) साइंस (Science) - मेडिकल और नॉन-मेडिकल अगर किसी छात्र की रुचि गणित (Maths) और विज्ञान (Science) में है और वह इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च या टेक्नोलॉजी में जाना चाहता है, तो उस छात्र के लिए साइंस स्ट्रीम सही होगी।  • PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) – इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, NDA, डिफेंस, डाटा साइंस • PCB (Physics, Chemistry, Biology) – डॉक्टर, फार्मेसी, बायोटेक, नर्सिंग • PCMB (Physics, Che...

प्रयास करते जाओ, आगे बढ़ते जाओ जीवन के इस पथ पर निखरते जाओ

Image
 हार तब नहीं होती, जब हार जाते हैं, बल्कि हार तब होती है, जब हार मान जाते हैं। हर एक शख्स को अपने जीवन मे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई लोग संघर्ष की सीढ़ी पर चलकर सफलता की राह से कांटो को हटाते है और कुछ उनसे डरकर अपनी राह मे विराम लगा देते है। लेकिन असली हार तब होती है, जब हम जीवन की चुनौतियों और कठिनाइयों के सामने हार मान लेते हैं। सफलता की राह इतनी भी आसान नहीं होती, जितनी की सबको लगती है।  लेकिन उस रास्ते पर चलने वाला हर व्यक्ति अगर कभी गिरता है तो वह सिर्फ एक अस्थायी असफलता होती है, जो आगे चलकर उसे एक मजबूत और बेहतर इंसान बना देती है। जीवन की असली चुनौती हमारे सामने कभी न कभी ऐसी स्थिति आती है, जहां हमें लगता है कि बार बार प्रयास करने के बावजूद भी हम असफल हो रहे है या हम असफल हो गए हैं। जिससे हम निराश होकर थक जाते, और हमारे मन मे नकारात्मक विचार पनपने लगते है।  इसके कारण सब कुछ छोड़ देने का मन करता है। लेकिन सच यही है कि असफलता एक प्रक्रिया है, और जब तक हम कोशिश करते रहते हैं, हम हार नहीं सकते। असली हार तब होती है, जब हम अपने सपनों और लक्ष्यो...

सीबीएसई बोर्ड 2026 की आन्सर शीट भरते समय छात्र निम्न निर्देशों का करें पालन

Image
सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के मन मे संशय है कि, कहीं बोर्ड की आन्सर शीट भरते समय उनसे कोई गलती ना हो जाये। वह बोर्ड कि आन्सर शीट सावधानी पूर्वक कैसे भरें ।   1. छात्र शीट भरने के लिए जेल पेन का प्रयोग ना करें। जेल पेन के स्थान पर काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करें। 2. छात्र  अपना नाम, रोल नंबर, सेंटर नंबर,सब्जेक्ट कोड, स्कूल नंबर,इत्यादि उचित रूप से भरे। तथा उसके नीचे दिये गए बुलबुलों को पूरी तरह से काला कर दें।  3. आपकी शीट पर जहाँ यह निर्देश दिया गया है कि, आपको बुलबुलों को पूरी तरह से भरना है, वहाँ टिक मार्क या क्रॉस मार्क न लगाएँ। अगर कोई छात्र बुलबुलों को अच्छे तरह से नहीं भरता है या फिर आधा भरा छोड़ कर आ जाता है तो इस  भरे हुए या ज़्यादा भरे हुए बुलबुलों को सॉफ़्टवेयर अच्छे से पढ़ नहीं पाएगा। 4. जब तक ऐसा न कहा जाए, अपने उत्तरों को चिह्नित करने के लिए कभी भी पेंसिल का उपयोग न करें, ऐसी स्थिति में केवल HB या 2B पेंसिल का ही उपयोग करें। 5.  आन्सर शीट को भरते समय छात्र, त्रुटियों को सुधारने के लिए  कोई भी ऐसी तकन...

एग्जाम फोबिया से निपटने और अच्छे मार्क्स लाने का मूल मंत्र

Image
एग्जाम शब्द से अच्छे से परिचित होने के बावजूद भी नजाने इस शब्द मे ऐसा कौन सा काला जादू है, जिसका नाम सुनकर बच्चों के मन मे डर पैदा हो जाता है। रात को सोते समय भी एग्जाम के सपने रातों की नींद हराम कर देते है।  जबकि हम सब जानते है कि स्कूल मे दाखिल होने के पश्चात, परीक्षा हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाती है।  इसके बावजूद भी परीक्षा शब्द सुनकर हमारे मन मे  चिंता और भय का माहौल पैदा होने लगता है। और कई तरह के प्रश्न हमारे मन मे आने लगते है। जैसे कि परीक्षा मे हम कैसे पास हो पाएंगे,अगर अच्छे मार्क्स नहीं आए तो क्या होगा इत्यादि। इसी चिंता मे वह अपना क्वालिटी समय गवा देते है। परीक्षा के दौरान इस तरह कि मनोदशा छात्रों के परिणाम को भी प्रभावित करती है।  एग्जाम फोबिया कि वजह से छात्र अधिकतर वक़्त तनाव मे होते है जिसके कारण एग्जाम के दौरान या परीक्षा वाले दिन अंजाने मे कई तरह कि गलतियां कर बैठते है। जिससे कि वह परीक्षा मे अच्छा रिज़ल्ट/मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाते। इस लेख के माध्यम से हम बताएँगे कि परीक्षा के दिनों मे छात्रों को किस तरह अपने आप को तैयार करना चाहिए जिससे कि उन...

बोर्ड परीक्षा मे बैठने जा रहे छात्रों के लिए दिशा निर्देश

फरवरी माह से लगभग सभी राज्य की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इस दौरान परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व छात्रों, खास तौर पर वह छात्र जो कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा मे बैठने जा रहे है और उनके अभिभावक के मन मे कई तरह के संदेह रहते है। उनके मन मे डर रहता है कि परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व या प्रवेश करते समय कौन से डोक्यूमेंट ले जाने जरूरी है। छात्रों के मन मे बैठे डर और संदेह को दूर करने के लिए बोर्ड द्वारा कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए गए है। आज हम इस लेख के माध्यम से बताएँगे कि छात्रों को परीक्षा केंद्र मे जाने से पूर्व किस तरह कि सावधानी बरतनी चाहिए और प्रवेश करते समय कौन कौन से डोक्यूमेंट अपने साथ ले जाने आवश्यक है।  बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड  :- रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए - स्कूल यूनिफ़ोर्म  प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए - लाइट कलर के हल्के कपड़े   बोर्ड परीक्षा में जाने से पूर्व, परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करते समय छात्रों को निम्न चीजों को लाने की होगी अनुमति :-  प्रवेश पत्र और स्कूल पहचान पत्र (रेग्यूलर छात्रों के लिए) एडमिट कार्ड और वैलिड आईड...

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों के बेहतर प्रदर्शन तथा तनाव दूर करने मे अभिभावकों की भूमिका अहम

Image
देशभर के सभी राज्यों मे बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होने वाली है। परीक्षा का यह समय छात्रों के साथ अभिभावक और शिक्षक के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। एक ओर जहां छात्रों के ऊपर उत्तीर्ण होने के साथ अच्छे मार्क्स लाने का दबाव होता है , वही दूसरी ओर शिक्षक और अभिभावक के ऊपर यह दबाव रहता है कि उनके छात्र और बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन मे कई तरह के प्रश्न आते है , जिससे उनका नर्वस होना सवाभाविक है। इसके कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में अभिभावक और शिक्षक का दायित्व बनता है कि छात्रों की मानसिक स्थिति को समझकर उचित मार्गदर्शन और काउन्सलिंग  करें। जिससे उनके प्रदर्शन में किसी किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव ना पड़े और वे सकारात्मक सोच के साथ अपनी परीक्षाएं देकर सफल हो। इसलिए बोर्ड परीक्षा के दौरान होने वाले  तनाव को कम करने और अच्छे प्रदर्शन के लिए हम छात्रों और अभिभावकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स सांझा कर रहे है।      1.    टाइम मैनेजमेंट : -  परीक्षा समाप्त होने के बाद अक्सर कई बार छात्र यह कहते है कि...