Thursday, May 8, 2025

अंत होगा दुनिया का लुप्त होती मानवता के

अंत होगा दुनिया का 

लुप्त होती मानवता के 

अंत के पश्चात

और इस अंत के साथ 

शुरुआत होगी 

भावनाओं से रहित 

रोबोट युग की

इस आर्टिफिशियल दुनिया मे 

जब नहीं होगा,

मानवता का अस्तित्व, 

बस शेष रहेगा इतिहास

पन्नों और अजायबघरों में


रोबोटों की दुनिया में, 

नहीं होगी भावना

नहीं होगा प्रेम, 

नहीं होगी करुणा

केवल होगी मशीनें, 

जो करेंगी काम

बिना थके, बिना रुके.


क्या होगा मानवता का भविष्य?

क्या होगा हमारे अस्तित्व का परिणाम?

क्या हम खो जाएंगे 

होमो सेपियंस की भाँति

इस आर्टिफिशियल दुनिया में?

या हम ढूंढ पाएंगे अपना स्थान?


मानवता को बचाने के लिए

ढूँढने होंगे,

इन सवालों के जवाब, 

मानव को

आर्टिफिशियल दुनिया में, 

हमें बनाना होगा अपना रास्ता

और करने होंगे प्रयास

मानवता को बचाने के लिए, 

ताकि हम बचा सकें 

अपना अस्तित्व

रोबोट की दुनिया में।

2 comments:

Theme 3: An Empire Across Three Continents

 Theme 3: An Empire Across Three Continents  Extent of the Roman Empire :-  The Roman Empire covered: Most of Europe North Africa Parts of t...